रूह-ए-ज़िन्दगी के इस नए सफर में आपका स्वागत है, यहां हम रिश्तों की गुथ्थियां सुलझाते हैं, उनके माएने समझने की कोशिश करते हैं।
जिन्दगी में कुछ हादसे ऐसे होते हैं जो आपको दहला देते हैं। सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक हादसा कुछ दिन पहले हुआ और मेरे रौंगटे खड़े हो गए। सवाल एक ही था - क्यों? और इस क्यों का जवाब किसी के पास नहीं है। इस लिए आज हम बात करेंगे खुद से खुद के रिश्ते की।
सबसे पहले तो ये समझना जरूरी है की हमारा अंतर बेहद गहरा है, उस गहरे अंतर में बार बार गोते लगाने पर ही आत्मा और सच्चाई का रास्ता मिलेगा। एक एक कर कमल फूल की पंखुड़ियों की तरह आपको अपने अंतर की पर्तें खोलनी होंगी। तभी आप खुद से रिश्ता बनाने की ओर आगे बढ़ेंगे।
कई बार खुद की तलाश करते करते हम एक ऐसी राह पर निकल जाते हैं, जहां एक नया सवाल जन्म ले सकता है। जिसके साथ खालीपन का एक एहसास भी पनप सकता है - Victor Frankl की Man's search for meaning में इस existential vacuum को समझाया गया है। खुद को व्यर्थ और जिन्दगी को बेमतलब समझना। और इसकी जड़ इस बात में है की आज या तो हम वो करना चाहते हैं जो दूसरे लोग कर रहे हैं, या फिर वो जो दूसरे लोग चाहते हैं की हम करें। और हम किसी न किसी तरह की लत के शिकार हैं। जिस वजह से हमारी खुद की आवाज़ हमारे तक नहीं पहुंचती। और इससे मिली हताशा, यहां से अक्सर डिप्रेशन की राह पर चला देती है।
ऐसा न हो इसलिए जिन्दगी के माईने तलाशना, उसका मक्सद जानना जरुरी लगने लगता है। और हक्कीत तो ये है की ज़िन्दगी सबके आगे अलग मसले लेकर आती है, हर किसी के लिए चुनौतियां फर्क हैं, हर एक का माहौल अलग है। तो जाहिर है हर एक के लिए जिन्दगी के माईने भी अलग ही होंगे।
खुद से खुद को जोड़ने की सोच जैसे बुनियादी बदलाव के साथ साथ हमें ये जानने की भी ज़रुरत है की,
ये माईने नहीं रखता की हम ज़िन्दगी से क्या चहते हैं, बलकी खोज इसकी करनी है की ज़िन्दगी हमसे क्या चाहती है? और वो जो चाहती है क्या वो काम हम पूरे धर्म और सच्चाई के साथ कर रहे हैं। ज़िन्दगी जो काम हमारे आगे ला रही है, वो कर्म की तरह करते जाने हैं, बिना ये सोचे की इससे क्या हासिल होगा। समस्याओं के हल निकालने हैं पुरी निश्ठा के साथ। इसलिए हर किसी के लिए ज़िन्दगी का मतलब अलग होता है।
तो खुद को तलाशने का रास्ता है क्या? अंतर मन में गोते लगाएंगे कैसे? तो बड़े बड़े ज्ञानी कह गए हैं।
जितना अपने अंदर झाकना है न, उतना बाहर की दुनिया के लिए काम करो, खुद से, मैं से उपर उठो और करुणा, प्यार की राह पर चलते हुए जिन्हें जरुरत है उनकी मदद करें, लोगों की सहायता करें, अपने हाथों को दूसरों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रखें।
खुद से खुद का रिश्ता उतना बढ़ेगा जितना आप बाहर से अपना रिश्ता मज़बूत करेंगे। अहिंसा, सत्य, त्याद, क्रोध न करना, निन्दा न करना, दया भाव, क्षमा, धैर्य, सुख का आकर्शण न होना, अहंकार न करना, ये सब इस बाहरी दुनिया में मज़बूती से लोगों की सहायता करने के लिए ज़रुरी हैं। और यही सब आपकी मुलाकात खुद से करा सकता है। इस खुद से मिलिए धीरे धीरे एक एक परत खोलिए और एक ऐसा रिश्ता बनाईए जो मन को हमेशा शांत रखे।
No comments:
Post a Comment